साइंस क्विज
1. किस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पहली बार विटामिन 'ए' युक्त 'सुपर बनाना' (विशिष्ट केला) विकसित करने का दावा किया है? (क) कैलिफोर्निया यूनि., यूएस (ख) ऑक्सफोर्ड यूनि., लंदन (ग) क्वींसलैंड यूनि. ऑफ टेक्नोलॉजी,न्यूजीलैंड (घ) इनमें से कोई नहीं 2. वैज्ञानिकों की एक रिसर्च टीम ने टाइटेनियम डाइऑक्साइड से ऐसी टाइल्स ब
1. किस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पहली बार विटामिन 'ए' युक्त 'सुपर बनाना' (विशिष्ट केला) विकसित करने का दावा किया है?
(क) कैलिफोर्निया यूनि., यूएस
(ख) ऑक्सफोर्ड यूनि., लंदन
(ग) क्वींसलैंड यूनि. ऑफ टेक्नोलॉजी,न्यूजीलैंड
(घ) इनमें से कोई नहीं
2. वैज्ञानिकों की एक रिसर्च टीम ने टाइटेनियम डाइऑक्साइड से ऐसी टाइल्स बनाने का दावा किया है, जो आसपास की हवा को स्वच्छ कर सकती है। वायु प्रदूषण को रोकने वाली इन टाइल्स को किस यूनिवर्सिटी की टीम ने विकसित किया है?
(क) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
(ख) यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन
(ग) कैंब्रिज यूनिवर्सिटी
(घ) यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया
3. 1000 मेगावाट बिजली पैदा करने वाला भारत का पहला नाभिकीय संयंत्र कौन-सा है?
(क) कुडनकुलम
(ख) तारापुर
(ग) नरौरा
(घ) इनमें से कोई नहीं
4. किस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने लार के माध्यम से ब्लड शुगर का पता लगाने वाली एक नई बायोचिप सेंसर विकसित की है?
(क) वाशिंगटन यूनिवर्सिटी
(ख) न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी
(ग) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
(घ) ब्राउन यूनिवर्सिटी
5. सौर ऊर्जा से संचालित विमान का 2 जून, 2014 को स्विट्जरलैंड में सफल परीक्षण किया गया। इस विमान ने लगातार दो घंटे तक उड़ान भरी। इसका क्या नाम है?
(क) सोलर इंपल्स-3
(ख) सोलर इंपल्स-2
(ग) सोलर इंपल्स-1
(घ) इनमें से कोई नहीं
6. कोरिया के वैज्ञानिकों ने सबसे तेज दौड़ने वाला रोबोट विकसित किया है। उसका नाम क्या है?
(क) रैप्टर
(ख) बोल्ट
(ग) विंड
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
1- ग, 2- घ, 3- क, 4- घ, 5- ख, 6- क