तारूणय-2016
सी.आई.टी. महाविधालय में आबूरोड़ के गणमान्य शहरवासियों एवं गायिका आकासासिंह के लाईव-इन काॅनसर्ट के बीच तकनिकी महोत्सव तारूण्य-2016 का भव्य
सी.आई.टी. महाविधालय में आबूरोड़ के गणमान्य शहरवासियों एवं गायिका आकासासिंह के लाईव-इन काॅनसर्ट के बीच तकनिकी महोत्सव तारूण्य-2016 का भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय तारूण्य महोत्सव में विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं रही। प्रथम दिन देश भर से आये ज्ञानविद एवं इण्डस्ट्रीयलिस्ट ने अपने अपने अनुभव बांटे अभियांत्रिकी के विधार्थियों को भविष्य की राह दिखाई। इसमें मुख्यतः प्ैत्व् से आये वैज्ञानिक कृष्णा गौडा का अभिभाषण था जिसमें उन्होने रिसर्च का गहन ज्ञान प्रेरित किया। उसी दिन छात्र-छात्राओं द्वारा मेले का आयोजन किया गया। दुसरे दिन कई मनोरंजक खेल खेले गये। तकनिकी सत्र में प्रोजेक्ट प्रजेन्टेशन, रिसर्च पेपर एवं चारो शाखाओं की प्रतियोगिता हुई। संध्याकाल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गये जिसमें गीत, नृत्य एवं अभिनय कला को परखा गया। आखिरी दिन एक टास्क बेस्ड ’’ कौन बनेगा टेक्निकल टाईगर ’’ नाक की ट्रेजर हंट प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सभी टीमों में अच्छा खासा रोमान्च पैदा किया। तारूण्य-2016 के ग्रेड फिनाले में जानी मानी पाश्र्व गायिका राॅ स्टार एवं खीच मेरी फोटेा फेम की आकासांिसंह का लाइव-इन काॅन्सर्ट रखा गया। करीब ढाई हजार से अधिक शहरवासियों ने इस कार्यक्रम का आनन्द उठाया। अत्यन्त मधुर आवाज एवं लयबद्व संगित ने नौजवानों का ही नही बल्कि अभिभावकों का भी मनमोह लिया। आकासासिंह की वाणी ने सभी अतिथियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। निदेशक श्री तेजश शाह ने सभी दर्शको को तारूण्य की जानकारी देते हुये आकासासिंह का स्वागत किया। साथ ही उन्होने महाविधालय में एक नई शाखा ’’सिविल’’ इंजिनियरिंग खुलने की भी घोषणा की। अध्यक्ष श्री किशोर गांधी ने सभी पधारे हुये अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने पिछले सात वर्षो में महाविधालय की निरतंर प्रगति के लिये अभिभावको एवं व्याख्याताओं के साथ-साथ विधार्थियों को श्रेय दिया। कार्यक्रम में सी0आई0टी0 के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत एवं युगल नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। फैशन शाॅ में महाविधालय के विधार्थियों ने विविध परिधानों से अपना जलवा बिखेरा। आकासासिंह के गायन ने सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया। आबूवासियों के लिये यह शाम अविस्मरणीय रहेगी।