Move to Jagran APP

टेक्निकल एजूकेशन के लिए फिनलैंड

लगभग शत प्रतिशत साक्षरता दर वाला यूरोपीय देश फिनलैंड अपनी तकनीकी शिक्षा और आदर्श प्रशासनिक व्यवस्था के चलते विदेशी विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहा है...

By Edited By: Published: Wed, 29 Aug 2012 06:24 AM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2012 12:00 AM (IST)
टेक्निकल एजूकेशन के लिए फिनलैंड

शिक्षा के लिए किसी दूसरे देश का चयन करने से पूर्व विद्यार्थी यह जरूर देखते हैं कि कौन सा देश उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की एजूकेशन दे सकता है। वह उनके लिए कितना सुरक्षित है और वहां के लोगों का व्यवहार उनके प्रति अच्छा होगा कि नहीं। इन चीजों पर भलीभांति विचार-विमर्श करने के बाद जिन देशों के नाम विद्यार्थियों के सामने आते हैं, फिनलैंड उन्हीं में से एक है।

loksabha election banner

सामान्य जानकारी

बाल्टिक सागर के तट पर स्थित फिनलैंड को सन 1917 में रूसी साम्राज्य से स्वतंत्रता मिली थी। घने जंगलों से आच्छादित यह देश अर्थव्यवस्था के मामले में अच्छा माना जाता है। कागज और कागजी उत्पादों का मुख्य रूप से निर्यात किया जाता है। मत्स्य उद्योग के लिहाज से भी यह प्रमुख देश है।

आगे बढते कदम

अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा एवं उच्च स्तरीय जीवनशली के चलते एक अच्छे स्टडी एब्रॉड केंद्र में तब्दील होता जा रहा है। सन 1995 में यूरोपीय यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले हैं। छात्रों को जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूके आदि देशों की तरह बेहतरीन से बेहतरीन सुविधाएं वहां उपलब्ध कराई जा रही हैं। भाषाएं फिनिश एवं स्विडिश यहां की आधिकारिक भाषाएं हैं। कम आबादी वाले इस देश के अधिकांश नागरिक अच्छी तरह अंग्रेजी भाषा में संवाद एवं लेखन करने की कला में निपुण हैं। अगर आपको अच्छी अंग्रेजी आती है तो यह यकीन मानिए वहां आपको भाषागत समस्या का सामना नहीं करना पडेगा। इस देश में शिक्षा के दौरान आप स्थानीय लोगों के संपर्क में रह कर फिनिश एवं स्विडिश लैंग्वेज की सामान्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आदर्श व्यवस्था

यूरोप के अधिकतर देशों की तरह फिनलैंड भी प्रशासनिक व्यवस्था और नियम-कानून के मामले में अच्छा माना जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य, आदर्श पर्यावरण, शांतिप्रिय समाज और मित्रवत व्यवहार इसकी पहचान है। घने जंगलों एवं ऐतिहासिक महत्व की चीजों के लिए भी फिनलैंड को जाता है।

हाईटेक देश

फिनलैंड एक हाईटेक देश है। नोकिया मोबाइल कंपनी इसी देश की ही है जिसने पूरी दुनिया के अधिकतर घरों में अपनी पहुंच बनाने में सफलता हासिल की है। नोकिया का इस समय मोबाइल हैंडसेट सेल के मामले में दूसरा स्थान है।

परिवर्तन की सोच

हमने अच्छा किया है लेकिन इसमें अभी और भी सुधार की जरूरत है। जिसे हम जल्द ही कर लेंगे। इस तरह की सोच यहां के नागरिकों में है। यहां के लोगों का हमेशा यह प्रयास रहता है कि किस तरह पुरानी तकनीक में नई तकनीक का समावेश करके उसे उन्नत बनाया जाए। इस देश की प्रगति के पीछे कहीं न कहीं यही सोच है।

टेकिन्कल एजूकेशन

यह टेकिन्कल एजूकेशन के लिए अच्छा देश माना जाता है। अगर आप कम्युनिकेशन एवं टेकनेलॉजी से संबंधित कोई कोर्स फिनलैंड से करते हैं तो अच्छी जॉब के बेहतरीन अवसर हमेशा आपके सामने उपलब्ध रहेंगे। इंटरनेट कनेक्शन के मामले में भी यह अग्रणीय देशों में शामिल है।

फिनलैंड क्यों

अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा के लिए फिनलैंड का चयन करते हैं तो आपका निर्णय शतप्रतिशत सही साबित होगा। यह एक बेहतरीन एजूकेशन सिस्टम वाला देश है। यहां साक्षरता दर तकरीबन शतप्रतिशत है और कार्यक्षमता एवं बौद्धिक बल में यह किसी से कम नहीं है।

विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालयों की विश्व वरीयता सूची 2010 में इस देश की सात यूनिवर्सिटियों को शामिल किया गया था। शक्षिक गुणवत्ता के आधार पर हेलसिंकी विश्वविद्यालय प्रथम स्थान पर है। अधिकतर विद्यार्थी उच्चवल भविष्य के लिए इस विश्वविद्यालय में ही प्रवेश हासिल करना चाहते हैं।

एजूकेशन सिस्टम

फिनिश हायर एजूकेशन सिस्टम मुख्यत: विश्वविद्यालयों एवं पॉलीटेकिन्क पर आधारित है। वहां के विश्वविद्यालयों में बैचलर, मास्टर्स एवं डॉक्ट्रेट डिग्री प्रदान की जाती है। पॉलीटेकिन्क में व्यवसाय संबंधी शिक्षा दी जाती है। टेकनेलॉजी एंड ट्रांसपोर्ट, बिजनेस एंड एडमिनिस्ट्रेशन, हेल्थ एंड सोशल साइंस, कल्चर, टूरिज्म, मैनेजमेंट, नेचुरल रिसोर्सेज आदि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनकी शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ रहा है। वहां बहुत से कोर्सो के लिए अध्ययन की भाषा अंग्रेजी है।

शरद अग्निहोत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.