Move to Jagran APP

नया डेस्टिनेशन ऑस्ट्रिया

अगर आप विदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया का चयन भी कर सकते हैं...

By Edited By: Published: Wed, 01 Aug 2012 06:41 AM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2012 12:00 AM (IST)
नया डेस्टिनेशन ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया एक खूबसूरत देश है। आस्ट्रिया की राजधानी वियना खूबसूरती के मामले में जितना विख्यात है, उतना ही अपनी उच्चस्तरीय जीवनशली के लिए। वहां के नागरिक अतिथि सत्कार में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतते हैं। अगर आप शिक्षा के लिए वियना जाएंगे तो वहां के नागरिकों का मित्रतापूर्ण व्यवहार आपको मोहित कर लेगा।

loksabha election banner

सांस्कृतिक राजधानी

इस देश की राजधानी वियना में आर्किटेत्र, म्यूजिक एवं कला आदि के विविध रंग देखने को मिलते हैं। अगर आप कला प्रेमी हैं तो यह देश आपको सीखने के लिए बहुत कुछ दे देगा। ऑस्ट्रिया के नागरिक अपनी इस कला-संस्कृति को हर स्तर से प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। वहां प्राइमरी से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय कला एवं संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाता है। ऑस्ट्रिया के नागरिक वियना को यूरोप की सांस्कृतिक राजधानी कहने से नहीं चूकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा

यूरोपीय यूनियन में जितने भी देश शामिल हैं, उन सभी की शिक्षा प्रणाली पूरी तरह लगभग एक सी है। ऑस्ट्रिया का एजूकेशन सिस्टम जर्मनी, इटली, फ्रांस, यूके आदि से काफी मिलता-जुलता है। यह इंटरनेशनल एजूकेशन का एक अच्छा केंद्र है और वहां के अधिकांश विश्वविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा दी जाती है।

रिसर्च पर जोर

इस समय शक्षिक गुणवत्ता वाले सभी देशों में उच्च शिक्षा के दौरान किए जाने वाले रिसर्च वर्क पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऑस्ट्रिया भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहता है। वहां की सरकार का मानना है कि रिसर्च कार्यो में दी जाने वाली सुविधाओं से आकर्षित होकर बडी संख्या में विदेशी विद्यार्थी उसके यहां आ सकते हैं। रिसर्च कार्यो के लिए हर तरह की सुविधाएं विद्यार्थियों को दी जा रही हैं।

विदेशी विद्यार्थी

ऑस्ट्रिया अपने पडोसी देशों जर्मनी एवं इटली की तुलना में शिक्षा के मामले में पीछे है। विदेशी विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए भी जर्मनी एवं इटली इससे कहीं आगे हैं फिर भी इस छोटे देश में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या ठीक ही मानी जाती है। ऑस्ट्रिया के कई विश्वविद्यालय यूरोप के अग्रणीय विश्वविद्यालयों में शामिल हैं।

प्रवेश प्रक्रिया

अगर आप ऑस्ट्रिया में जाकर उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम वहां के उस विश्वविद्यालय में आवेदन करना होगा जहां आप प्रवेश लेना चाहते हैं। आपके पास वह न्यूनतम निर्धारित शक्षिक योग्यता होनी चाहिए जो आवेदन किए गए कोर्स के लिए मांगी गई है। वहां के कुछ विश्वविद्यालयों में प्रवेश निर्धारित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही दिया जाता है।

जर्मन भाषा

अगर आपको जर्मन भाषा की सामान्य जानकारी नहीं है तो वहां जाने के बारे में ना ही सोंचे, यह बेहतर होगा। जर्मन वहां की आधिकारिक भाषा है। विश्वविद्यालयों में शिक्षण की भी यही मुख्य भाषा है। जर्मन भाषा के साथ अगर अंग्रेजी की सामान्य जानकारी आपको है तो यह और भी अच्छा होगा।

वीजा नियम

आस्ट्रिया में वीजा के नियम अन्य यूरोपीय देशों से बहुत हद तक मेल खाते हैं। यह नियम इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि आप किस देश के नागरिक हैं। भारतीय विद्यार्थियों को वीजा के लिए किसी भी तरह की कोई विशेष परेशानी नहीं होती है क्योंकि भारत के यूरोपीय यूनियन में शामिल देशों के साथ बेहतर संबंध हैं।

शीर्ष विश्वविद्यालय

-Academy of Fine Arts Vienna

- Fachhochschule Salzburg - Universität Wien

- Graz University of Technology

- IMADEC University

-Medical University of Graz

- Medical University of Vienna

- Modul University

शरद अग्निहोत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.