Move to Jagran APP

एजूकेशन इन स्विट्जरलैंड अलग तरह की जिंदगी

स्विट्जरलैंड को न केवल यूरोप के सबसे सुन्दर स्थान के रूप में जाना जाता है बल्कि बेहतरीन उच्च शिक्षा के लिए भी यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है..

By Edited By: Published: Wed, 16 May 2012 07:05 AM (IST)Updated: Wed, 16 May 2012 12:00 AM (IST)
एजूकेशन इन स्विट्जरलैंड अलग तरह की जिंदगी

भला कौन ऐसा होगा जो दुनिया में सबसे अच्छा जीवनस्तर रखने वाले लोगों के बीच रहकर शिक्षा हासिल करना नहीं चाहेगा। यूरोप के अधिकांश देशों के पर्याप्त संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए इस देश का चयन कर रहे हैं। वहां जाने वाले भारतीय विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा होते दिखाई दे रहा है।

loksabha election banner

एक खूबसूरत देश

खूबसूरत पहाडियों की ढंके इस देश में प्राकृतिक झीलों, सरोवरों, हरेभरे चारागाहों की कोई कमी नहीं है। यहां का यह वातावरण इसे यूरोप का ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खूबसूरत मुल्कों की सूची में शामिल कर देता है।

प्राचीन सभ्यता

इस देश की सभ्यता को काफी प्राचीन माना जाता है। कालक्रम के अनुसार यहां रोमन, फ्रांसीसी आदि सभ्यताओं का प्रभाव रहा है जिसकी झलक वहां की कला एवं संस्कृति पर आज भी कहीं न कहीं दिखाई दे जाती है।

कई देशों के नागरिक

स्विट्जरलैंड में कई देशों के नागरिक एवं छात्र अच्छी खासी संख्या में मौजूद हैं। हालांकि इनमें से बडी तादाद अन्य यूरोपीय देशों के लोगों की ही है। वहां के सभी प्रमुख शहरों में आपको कई देशों की जीवनशली देखने को मिल जाएगी।

प्रमुख विषय

इस समय लगभग सभी प्रमुख विषयों में वहां उत्कृष्ठ उच्च शिक्षा दी जा रही है। इन सभी विषयों में विदेशी छात्रों की उपस्थिति है। वैसे इस देश को विशेषत: होटेल मैनेजमेंट और ट्रैवेल एवं टूरिज्म, आर्किटेत्र, डिजाइनिंग जैसे कोर्सो के लिए अधिक जाना जाता है।

पर्याप्त कोर्स हैं

यूरोप के अन्य सभी प्रमुख देशों की तरह यहां भी शिक्षा क्षेत्र में कई तरह के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट आदि कोर्सो में विद्यार्थी अपनी योग्यतानुसार प्रवेश ले सकते हैं। वहां पर्सनल स्किल डेवलप करने के लिए विद्यार्थी चाहें तो शार्टटर्म कोर्सो की मदद भी ले सकते हैं।

बिजनेस हब का फायदा

स्विट्जरलैंड यूरोप का बडा व्यापारिक हब है। सभी बडी कंपनियों की कारोबारी गतिविधियां वहां चलती रहती हैं। इसका लाभ विभिन्न प्रकार के तकनीकी एवं मैनेजमेंट कोर्स करने वाले छात्रों को मिलता है।

पार्टटाइम जॉब

स्विट्जरलैंड आपको इस बारे में कई रियायतें देता है। वहां सामान्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आप पार्टटाइम जॉब कर सकते हैं। पार्टटाइम जॉब से आप अपना बहुत सा खर्च पूरा कर लेंगे।

स्कॉलरशिप

इस देश में कई तरह की स्कॉलरशिप योजनाएं उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ये सहायता विशेष नियम-कायदे के अंतर्गत ही दी जाती है।

खर्च

वहां के शिक्षण संस्थानों में शिक्षण शुल्क को लेकर विविधता दिखाई दे सकती है। प्रमुख पर्यटन एवं व्यापारिक केंद्र होने के कारण रुकना, खाना, ट्रांस्पोर्ट आदि भी सस्ता नहीं है। खर्चा बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने किस विश्वविद्यालय एवं स्थान का चयन किया है।

एजूकेशन ओवरव्यू

सन 2010 में जो शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची जारी की गई थी उनमें यहां के 2 विश्वविद्यालय प्रार 50 विश्वविद्यालयों में शामिल थे। विश्व के अग्रणीय 500 विश्वविद्यालयों में इस देश के 8 विश्वविद्यालय अपना स्थान बनाने में सफल हुए थे।

शरद अग्निहोत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.