Move to Jagran APP

इंडोनेशिया : खूबसूरती, विविधता और अंतहीन मोहकता

प्रत्येक भाषा की एक अलग खूबसूरती होती है, इसीलिए अधिकतर लोग नई भाषा सीखने का सपना संजोए रहते हैं। इंडोनेशिया अपनी क्वालिटी एजूकेशन के साथ-साथ आपको एक नई भाषा सीखने का भरपूर अवसर भी प्रदान करता है ...

By Edited By: Published: Wed, 02 Nov 2011 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2011 12:00 AM (IST)
इंडोनेशिया :  खूबसूरती, विविधता और अंतहीन मोहकता

विश्व के सबसे बडे द्वीप समूह वाला यह देश प्राकृतिक विविधता से विदेशियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। विदेशी विद्यार्थियों के मामले में इसका क्रम काफी नीचे हैलेकिन अब इसमें सुधार हो रहा है।

loksabha election banner

अनुसंधनात्मक कार्य

इंडोनेशिया में आज विभिन्न देशों द्वारा कई तरह के अनुसंधनात्मक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी शोधकार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है। शोधकार्यो के लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। इनकी निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीचिंग फैकेल्टी की व्यवस्था की जा रही है। शोधकार्यो को मिल रहा प्रोत्साहन भी विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा कर रहा है। खूबसूरती, विविधता और अंतहीन मोहकता वाला यह देश धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनने लगा है।

भाषा है पहली पसंद

विदेश में जितने भी विदेशी विद्यार्थी जाते हैं, उनका एक बडा वर्ग वहां की भाषा का ज्ञान हासिल करने के लिए ही जाता है। वहां की भाषा सरल हैजिसे आसानी से सीखा जा सकता है। इंडोनेशिया के विश्वविद्यालयों में अभी भी बहुत से कोर्स स्थानीय भाषा में ही चलाए जा रहे हैं। आप इस भाषा को सीखकर विभिन्न विषयों में आगे की पढाईभी कर सकते हैं।

कई तरह के कोर्स

इंडोनेशिया में वहां की भाषा अर्थात भाषा इंडोनेशिया से संबंधित कई तरह के कोर्स चलाए जा रहे हैं। कोर्स के आधार पर टयूशन फीस और समय अवधि अलग-अलग है। इस तरह के कोर्स करके आप वहां चाहें तो विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई भी कर सकते हैं।

सरकारी सहायता

इंडोनेशिया में विदेशी विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए सरकारी स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न विषयों में स्कॉलरशिप और कईअन्य तरह की सहायताएं शामिल हैं। आप इंडोनेशिया की भाषा और कल्चर के बारे में शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो इस तरह की सहायता आपको आसानी से मिल सकती हैं।

सीखने को बहुत कुछ

इस देश में शिक्षा के दौरान वहां की कला, म्यूजिक, हिस्ट्री, लिट्रेचर, सभ्यता आदि आपको बहुत कुछ सिखाएगी। वहां का रहन-सहन और लोगों का अपनी संस्कृति से लगाव जीवन के हर दौर में आगे बढने के लिए प्रेरित करता रहेगा। वहां के विश्वविद्यालयों में कला-संस्कृति को प्रोत्साहित करने के कई तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं।

सहायक देश

विदेश में शिक्षा के लिए देश के चयन में जो पैमाने प्रमुख होते हैं, उनमें एक यह भी है कि वहां आप को संस्कृति, भाषा, रंग आदि के आधार पर किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पडे। इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति की छाप हर जगह दिखाई देती है जो वहां भारतीय छात्रों को लघु भारत का अहसास कराती है।

वीजा

स्टूडेंट वीजा के लिए वैध पासपोर्ट, कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, उस संस्थान का प्रमाण पत्र जहां आपने शिक्षा के लिए प्रवेश लिया है, फीस एवं रहने संबंधी खर्चो को वहन करने की सक्षमता का प्रमाण आदि की आवश्यकता पडती है। अगर आप इंडोनेशियन भाषा के अलावा किसी अन्य कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपको इंडोनेशियन भाषा में निपुणता का प्रमाण देना पड सकता है। इंडोनेशिया में स्टूडेंट के पास चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा होना अनिवार्य है।

प्रमुख विश्वविद्यालय

universitay syiah kuala

universitay malikussaleh

universitay sumatera utara

universitay negeri medan

शरद अग्निहोत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.