Move to Jagran APP

ई-बुक्स लवर्स का प्लेटफॉर्म

आज ई-बुक्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। खासकर युवा इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन कई बार ई-बुक्स डाउनलोड करने के दौरान आपको आशंका रहती है कि कहीं पायरेसी के दायरे में तो नहीं फंस जाएंगे? डोंट वरी, हम बता रहे हैं कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में,

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2015 11:23 AM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2015 11:29 AM (IST)
ई-बुक्स लवर्स का प्लेटफॉर्म

आज ई-बुक्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। खासकर युवा इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन कई बार ई-बुक्स डाउनलोड करने के दौरान आपको आशंका रहती है कि कहीं पायरेसी के दायरे में तो नहीं फंस जाएंगे? डोंट वरी, हम बता रहे हैं कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में, जहां से ई-बुक्स डाउनलोड करना फ्री होने के साथ लीगल भी है। तो लुत्फ उठाइए क्लासिक्स, एडवेंचर, एकेडमिक स्टडीज आदि से रिलेटेड दुनिया की बेहतरीन बुक्स का...

loksabha election banner

हाल के वर्षों में बुक रीडिंग का अंदाज काफी बदल गया है। अगर आप फिजिकल बुक्स की बजाय ई-बुक्स पढऩा चाहते हैं, तो ऑनलाइन दुनिया में कई ऐसे सोर्स हैं, जहां से आप बिना पैसा खर्च किए बेहतरीन बुक्स डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। हम आपको पायरेटेड बुक्स की सलाह नहीं दे रहे हैं, बल्कि इंटरनेट पर कई ऐसे लीगल एवं फ्री रिसोर्स हैं, जहां पायरेसी का कोई झंझट नहीं है। आप यहां से बेहतरीन बुक्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही वेबसाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से फ्री में ई-बुक्स डाउनलोड कर आप उसे किंडल, टैबलेट, फोन या फिर अपने पीसी पर भी पढ़ सकते हैं।

बेन फ्री लाइब्रेरी

अगर आपको साइंस फिक्शन और फैैंटेसी बुक्स पढऩा ज्यादा पसंद है, तो बेन फ्री लाइब्रेरी पर जाइए। यहां आपको साइंस फिक्शन से रिलेटेड बेहतरीन बुक्स मिलेंगे, जिसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसे दूसरे डिवाइस पर पढ़ भी सकते हैं। दरअसल, यह एक अमेरिकन पब्लिशर है, जिसकी पहचान कम कीमत वाली बुक्स को लेकर रही है। यह साइट काफी कंज्यूमर फ्रेंडली है। आप अपनी सुविधा के अनुसार बुक्स को किसी भी रीडिंग डिवाइस पर कॉपी कर सकते हैं। यहां पर आपको बेहतरीन राइटर्स के बुक्स मिल जाएंगे, जैसे-लुइस मैकमास्टर बुजॉल्ड, जॉन स्कैलजी, माइकल ए स्टेकपॉल आदि। इसके अलावा, यहां आपको थोड़े कम प्रसिद्ध राइटर्स की बुक्स भी मिल जाएंगी। इन राइटर्स की बुक्स को आप बेन साइट के फ्री सेक्शन में जाकर पढ़ सकते हैं। आपकी सुविधा के लिहाज से यहां कैटेगरी, पब्लिशर और ऑथर्स के अलग-अलग सेक्शंस दिए गए हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से बुक्स को चुन सकते हैं। वैसे, जो लोग मिलिट्री साइंस फिक्शन बुक्स के के्रजी हैं, उन्हें यह पसंद आएगा।

वेबसाइट : www.baenebooks.com/c-v-free-library.aspx

फीडबुक्स

बुक लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन साइट है। यह साइट स्मार्टफोन पर भी आसानी से खुल जाता है। आप इस साइट पर उपलब्ध बुक्स को मोबाइल और टैबलेट पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। यहां पर आपको बुक्स को सेव करने का ऑप्शन होता है या फिर आप बुक्स को डाउनलोड कर उसे दूसरे डिवाइसेज पर मूव कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो यहां से बुक्स खरीद भी सकते हैं। हालांकि यह इंडिया में लोगों को थोड़ा महंगा लगेगा, क्योंकि इनकेेप्राइस अमेरिका के हिसाब से होते हैं। हालांकि, यहां पर दो फ्री सेक्शंस दिए गए हैं, जहां आप अपनी पसंद की किताबें फ्री में पढ़ सकते हैं। फ्री ई-बुक्स का सेक्शन पब्लिक डोमेन में है और नए फ्री बुक्स का एक अलग से सेक्शन है, जो अधिकतर सेल्फ पब्लिश्ड होता है। यहां पर अपनी पसंद की बुक्स को सर्च करना भी काफी आसान है। फीडबुक्स यूजफुल है, क्योंकि यहां पर कलेक्शंस को बेहतरीन तरीके से ऑर्गनाइज्ड किया गया है। आप हिस्टोरिकल, बायोग्राफी, ऑटो-बायोग्राफी, एक्शन, एडवेंचर, मिस्ट्री ऐंड डिटेक्टिव आदि से रिलेटेड बुक्स पढ़ सकते हैं।

वेबसाइट : www.feedbooks.com/publicdomain

प्रोजेक्ट गुटनबर्ग

आपमें से कई लोग गुटनबर्ग से परिचत होंगे। यह साइट पूरी तरह से वॉलंटियर्स द्वारा रन किया जाता है। यह दुनिया की सबसे पुरानी डिजिटल लाइब्रेरी में से एक है। यहां पर करीब 48,000 हजार से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध हैं। बुक्स भी कई फॉर्मेट्स में उपलब्ध हैं। प्लेन टेक्स्ट से लेकर किंडल फ्रेंडली फॉर्मेट ईपब्स में भी हैं। अगर आप ऑनलाइन एचटीएमएल फॉर्मेट में पढऩा चाहते हैं, तो उसकी भी सुविधा है। वहीं, प्लेन टेक्स्ट की बजाय ऑडियोबुक्स पढऩा पसंद है, तो यहां आपको वह भी मिल जाएंगे। फिलहाल यह ऑनलाइन फ्री ई-बुक्स का बहुत बड़ा रिसोर्स है।

वेबसाइट : www.gutenberg. org/ebooks/search/

बार्टलेबी

यह स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन ऑनलाइन रिसोर्स है। इस साइट पर स्टडी के लिए काफी कुछ है। यहां आप क्लासिक्स से लेकर लिटरेचर तक पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, नॉन-फिक्शन बुक्स का बड़ा कलेक्शन भी है, जिनमें पॉलिटिकल और सोशल हिस्ट्री से रिलेटेड बुक्स भी हैं। बार्टलेबी पर रेफरेंस, वर्स, फिक्शन और नॉन-फिक्शन बुक्स पढ़ सकते हैं। रेफरेंस कोटेशन, रिलीजन माइथोलॉजी, एनाटॉमी, ग्रामर आदि सब्जेक्ट से जुड़े ई-बुक्स दिए गए हैं। इन सभी बुक्स को आप फ्री में ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। बुक्स के कुछ हिस्से का पीडीएफ डाउनलोड करने का ऑप्शन भी दिया गया है।

वेबसाइट : www.bartleby.com

ओपन लाइब्रेरी

यह पब्लिक डोमेन बुक्स का फ्री ऑनलाइन रिसोर्स है। वल्र्ड के क्लासिकल लिटरेचर को यहां आप बस एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं।?इस साइट की खासियत यह है कि यहां आपको 10 लाख से अधिक फ्री ई-बुक्स के टाइटल्स मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, जो बुक्स फ्री नहीं हैं, अगर आप उन्हें पढऩा चाहते हैं, तो खरीदने की बजाय किराये पर ले सकते हैं। ओपन लाइब्रेरी में आप बुक्स को सब्जेक्ट्स, ऑथर्स और लिस्ट्स के हिसाब से सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, लाइब्रेरी में कौन-कौन से नए बुक्स जोड़े गए हैं, उन्हें भी आप जान सकते हैं। ओपन लाइब्रेरी आपको ऑनलाइन बुक्स पढऩे की सुविधा देता है। अगर आप चाहें, तो बुक्स को डाउनलोड कर उसे अपने डिवाइस पर भी पढ़ सकते हैं।

वेबसाइट : द्धह्लह्लश्चह्य://शश्चद्गठ्ठद्यद्बड्ढह्म्ड्डह्म्4.शह्म्द्द

बर्नेस ऐंड नोबल

आइट्यून, गूगल प्ले स्टोर, किंडल, फ्लिपकार्ट जैसे स्टोर से आप बुक्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर फ्री बुक्स का कलेक्शन भी होता है। आमतौर पर फ्री बुक्स कलेक्शन में क्लासिकल बुक्स होते हैं, जो सेल्फ पब्लिश्ड पब्लिक डोमेन पर भी उपलब्ध होता है। बर्नेस ऐंड नोबल पर नूक ई-बुक्स स्टोर भी ई-बुक्स का एक बेहतरीन कलेक्शन है। साथ ही, यहां पर आप पेड ई-बुक्स का प्रिव्यू भी पढ़ सकते हैं। हालांकि, फ्री प्रिव्यू और फ्री ई-बुक्स एक ही चीज नहीं हैं। लेकिन पेड बुक्स के 20 चैप्टर फ्री प्रिव्यू के तौर पर पढऩे को मिल जाएं, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। आप यहां पर उपलब्ध जेम्स पीटरसंस विच ऐंड विजार्ड बुक्स वन के शुरुआती 20 चैप्टर फ्री में पढ़ सकते हैं। बुक्स को खरीदने से पहले यह ज्यादा बेहतर है कि आप बुक्स का प्रिव्यू पढ़ लें। इससे आपका पैसा भी बर्बाद नहीं होगा। यहां सबसे अच्छी बात यह है कि आप बुक्स को सब्जेक्ट के हिसाब से चुन सकते हैं, जैसे-फिक्शन, रोमांस, साइंस फिक्शन ऐंड फैैंटेसी और मिस्ट्री।

वेबसाइट : http://www.barnesandnoble.com/u/Free-eBooks/379003078/

उक्त सभी वेबसाइट्स ई-बुक्स को डाउनलोड करने के लिए लीगल साइट्स हैं। हालांकि, एक और ऑप्शन है-सबरेडिट (http://www.reddit.com/r/FreeEBOOKS/), जो मेंबर्स को लिंक्स पोस्ट करने का ऑप्शन देता है।?यहां से ई-बुक्स को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इससे जुड़ी कम्युनिटी इस बात को इंश्योर करती है कि केवल लीगल लिंक्स ही पोस्ट किए जाएं। वैसे भी, आपको हमेशा वह बुक्स नहीं मिलती हैं, जिन्हें आप चाहते हैं। लेकिन, आप नई और दिलचस्प चीजों की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपको निराश नहीं करेगा।

आप इस साइट पर उपलब्ध ई-बुक्स को सीधे अपने फोन या फिर टैबलेट पर भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप कैलिबरे (Calibre) जैसे ऐप्स को डाउनलोड कर बुक्स को ई-रीडर पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए पीसी पर भी ई-बुक्स को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं और पढ़ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.