Move to Jagran APP

करेंट अफेयर्स

1. 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है? क. 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक इंग्लैंड ने जीता। ख. 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक संजीता खुमुकचाम ने जीता। ग. जूडो को पहली बार इस खेल में शामिल किया गया। घ. 20वें राष्ट्रमंडल खेल का पहला स्वर्ण पदक महिला ट्रायथलन में जीता गया। 2

By Edited By: Published: Mon, 04 Aug 2014 03:22 PM (IST)Updated: Mon, 04 Aug 2014 03:22 PM (IST)
करेंट अफेयर्स

1. 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?

loksabha election banner

क. 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक इंग्लैंड ने जीता।

ख. 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक संजीता खुमुकचाम ने जीता।

ग. जूडो को पहली बार इस खेल में शामिल किया गया।

घ. 20वें राष्ट्रमंडल खेल का पहला स्वर्ण पदक महिला ट्रायथलन में जीता गया।

2. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को किस राज्य के क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

क. बंगाल क्रिकेट संघ

ख.दिल्ली क्रिकेट संघ

ग. मुंबई क्रिकेट संघ

घ. इनमें से कोई नहीं

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाजार नियामक संस्था, भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड को अधिक शक्ति संपन्न बनाने के लिए सेबी अधिनियम संशोधन विधेयक को 24 जुलाई, 2014 को मंजूरी प्रदान की? इस विधेयक में सेबी को कौन-सा अधिकार नहीं दिया गया है?

क. फर्जी योजनाओं के मामलों में तलाशी लेने का अधिकार।

ख. अवैध पूंजी को नीलाम करने का अधिकार।

ग. खाता सील करने और उन्हें बंद करने का अधिकार।

घ. एक अरब रुपये से अधिक मूल्य की सभी धन जमा करने वाली योजनाओं का नियमन करने का अधिकार।

4. सानिया मिर्जा जुलाई महीने में समाचार पत्रों में काफी चर्चा में रहीं। सानिया मिर्जा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

क. सानिया मिर्जा को तेलंगाना राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया।

ख. तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण एवं तैयारी हेतु उन्हें एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

ग. सानिया मिर्जा मूल रूप से तेलंगाना राज्य की हैं।

घ. सानिया मिर्जा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

5. भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक पिछले दिनों संपन्न हुई। इस बारे में निम्न में कौन-सा कथन सही नहीं है?

क. भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक का आयोजन 23 वर्षो के अंतराल के बाद किया जा रहा है।

ख. इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हो रही हैं।

ग. यह आयोग दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का खाका तैयार करता है।

घ. आयोग की तीसरी बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा की रूपरेखा तैयार करना है।

6. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए एक निर्णय में जांच आयोगों हेतु अवमानना नियम को अमान्य घोषित किया। अवमानना नियम कब बना था?

क.1950

ख.1951

ग. 1952

घ. इनमें से कोई नहीं

7. भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने राष्ट्रमंडल खेल 2014 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?

क. स्वर्ण पदक

ख. रजत पदक

ग. कांस्य पदक

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर

1- ग, 2- क, 3- ख, 4- घ, 5- घ, 6-ग, 7-क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.