कैसे हासिल करें सक्सेस?
सफलता पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कैसे हासिल करें कामयाबी.. -टारगेट बनाएं और फिर धैर्य उसे प्राप्त करने की राह पर आगे बढ़ें। आप जीवन या करियर के उच्च शिखर पर पहुंचने के लिए टारगेट तय कीजिए। याद रखिए कि उन्हें अचीव कर
सफलता पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कैसे हासिल करें कामयाबी..
-टारगेट बनाएं और फिर धैर्य उसे प्राप्त करने की राह पर आगे बढ़ें। आप जीवन या करियर के उच्च शिखर पर पहुंचने के लिए टारगेट तय कीजिए। याद रखिए कि उन्हें अचीव करने में समय लगेगा, पर धीरज के साथ उनकी ओर बढि़ए और इस क्रम को आनंद के साथ चलाते रहिए। आप निश्चिय ही अपने टारगेट को पा लेंगे। शुरुआती स्तर पर समय लगता है, पर एक बार जब ऐसा करने लगते हैं, तो सफलता हर दम आपके साथ रहने लगती है।
-शुरुआती सफलता के बाद अब आपको बस अपने काम की गति को बनाए रखना होगा। अक्सर लोग छोटी-छोटी जीत के जश्न में फंस जाते हैं। जीत के साथ आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।
-करियर में लक्ष्य तय करने में कोताही न बरतें। लक्ष्य का पीछा करना ही जीवन में सफलता की ओर ले जाता है। एक लक्ष्य की प्राप्ति के बाद दूसरे लक्ष्य की ओर अग्रसरित होना चाहिए।
-अपनी प्रगति और सफलता के बारे में अपनी डायरी में जरूर लिखिए। भविष्य में जब कभी आप निराश होते हैं, तो उसके बारे में पढ़कर आपको प्रेरणा मिलती है और आपको यह भी बताता है कि आपने जीवन में काफी प्रोन्नति भी पाई है। इस सकारात्मक सोच से आप आगे बढ़ने में तत्पर हो जाते हैं।
-निश्चित दिन में पूरा करने वाले कामों को टुकड़ों में बांटकर कीजिए, ऐसा करने से आप काम पूरा कर पाते हैं और आप पर कोई भार भी नहीं रहता है।
-किसी भी काम को पूरा करने के लिए जरूरी है कि उसकी डेडलाइन तय की जाए। इससे फायदा यह होता है कि हम पर तय समय में काम पूरा करने का दबाव रहता है, जो हमें टाइम से काम पूरा करने में मदद करता है। अपने पर्सनल और प्रोफेशनल कामों के साथ-साथ कुछ काम समाज के लिए भी तय समय में कीजिए। ऐसा करके वाकई आपको खुशी महसूस होगी।
-जरूरी है कि आप एक निश्चित समय के बाद अपने टारगेट्स का रिव्यू कीजिए, ताकि आप अपने जीवन की प्राथमिकताओं के चलते उनमें परिवर्तन कर सकें।
-आपको जिन चीजों मे रुचि है या जीवन में किस टारगेट की ओर बढ़ रहे हैं, ये बातें अपने करीबी या मिलने वालों के साथ डिस्कस करने में हिचकिचाएं मत। हो सकता है कि उनमें से कुछ आप ही की तरह सोचते हों। ऐसे लोग आपके लिए काफी सहायक हो सकते हैं।
(परवीन मल्होत्रा, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, करियर गाइडेंस इंडिया)