Move to Jagran APP

जोश ब्लॉग

सही गाइडेंस अमित पांडे ज्यादातर स्टूडेंट्स सही गाइडेंस की कमी के चलते अपना लक्ष्य हासिल नहींकर पाते। ऐसे में जोश प्लस मैगजीन हमें सही गाइडेंस देती है। संपादकीय से लेकर लर्रि्नग इंग्लिश तक जोश प्लस सर्वगुण संपन्न मैगजीन है। इसका हर कॉलम ताजगी का एहसास कराता है। संपादकीय लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। जोश पर गर्व है राजू कु

By Edited By: Published: Tue, 04 Mar 2014 02:37 PM (IST)Updated: Tue, 04 Mar 2014 02:37 PM (IST)
जोश ब्लॉग

सही गाइडेंस

loksabha election banner

अमित पांडे

ज्यादातर स्टूडेंट्स सही गाइडेंस की कमी के चलते अपना लक्ष्य हासिल नहींकर पाते। ऐसे में जोश प्लस मैगजीन हमें सही गाइडेंस देती है। संपादकीय से लेकर लर्रि्नग इंग्लिश तक जोश प्लस सर्वगुण संपन्न मैगजीन है। इसका हर कॉलम ताजगी का एहसास कराता है। संपादकीय लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

जोश पर गर्व है

राजू कुमार शाह

दैनिक जागरण की प्रस्तुति जोश प्लस काफी सराहनीय है। आज के दौर में युवा पीढ़ी के जीवन में कुशल और योग्य मार्गदर्शक बहुत जरूरी है जो उन्हें कुछ कर दिखाने का रास्ता दिखा सके। खुद को हर कदम आगे बढ़ने के लिए जोश, जुनून और जज्बे से लबरेज यह मैगजीन काबिल-ए-तारीफ है। ज्ञान का महासागर जोश प्लस मेरा जीवनसाथी है, इस पर मुझे गर्व है।

है संपूर्ण मैगजीन

रवि पाठक

मेरे लिए जोश प्लस करियर काउंसलर की तरह है। इसमें हफ्ते भर की सारे करेंट अफेयर्स की जानकारी होती है। सक्सेस मंत्रा के साथ-साथ नए फैशन लुक भी होते हैं।?ये सारे कॉलम मिल कर इसे एक संपूर्ण मैगजीन बनाते हैं। मेरे विचार से अगर पहले की तरह कोई प्रतियोगिता भी शुरू कर दें, तो हम जैसे स्टूडेंट्स को और भी फायदा होगा।

सबके लिए परफेक्ट

शिवम त्रिपाठी

आज के दौर में कौन-सा कोर्स करना है, कौन-सा कोर्स हमारे लिए कितना यूजफुल है, ऐसे सारे सवालों का एक ही जवाब है-जोश प्लस। टच एन गो, सीईओ टॉक, ऑफ बीट और कवर स्टोरी मुझे बहुत अच्छे लगते हैं। इतनी कम कीमत में जोश प्लस स्टूडेंट्स के लिए एक परफेक्ट मैगजीन है। उम्मीद है कि यह हर स्टूडेंट के लिए परफेक्ट साबित होगी।

अनमोल सलाह

दया शंकर

जोश प्लस वाकई में जोश पैदा करने वाली मैगजीन है। जब करियर के मामले में कमजोर हो जाते हैं, तो जोश प्लस हमारे अंदर जोश भरता है। जोश प्लस हमारे भटकते दिमाग को सही रास्ता दिखाता है। अगर देखा जाए, तो जोश प्लस सिर्फ एक रुपये में अनमोल सलाह देता है।

उम्दा कंटेंट

प्रवेश कुमार

जब से मैं नोएडा आया हूं, तब से लेकर आज तक दैनिक जागरण की जोश प्लस मैगजीन पढ़ना नहींभूलता। इसका कंटेंट काफी अच्छा है। एक बार पढ़ने के बाद बार-बार पढ़ने का दिल करता है। इसके हर अंक का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके लगभग सभी कॉलम मुझे बहुत अच्छे लगते हैं।

जानकारी का भंडार

हिमांशु गोस्वामी

जोश प्लस स्टूडेंट्स के लिए सूचनाओं का भंडार है। अपने अलग एप्रोच के चलते यह अनूठा है। यह कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी के लिए बेस्ट मैटीरियल्स देता है। गुरुकूल, सक्सेस मंत्रा और सीईओ टॉक पढ़कर जबर्दस्त प्रेरणा मिलती है। जोश प्लस का हर अंक पढ़कर माइंड पॉजिटिव एनर्जी से भर उठता है।

इनोवेटिव चेंज यूएसपी

सार्थक जैन

मैं जोश प्लस इसकी लॉन्चिग के समय से पढ़ रहा हूं। बदलते वक्त के साथ इनोवेटिव चेंज इसकी पहचान है। यह तारीफ के काबिल है। यह युवाओं में आगे बढ़ने का जोश भरता है। टच एन गो कॉलम बहुत अच्छा लगता है। इसमें जीके भी शामिल किया जाए, तो स्टूडेंट्स-युवाओं को और ज्यादा फायदा मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.