10 भटक रहीं विधवा पेंशन को
कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत नौ पंचायत में अब भी कई महिलाओं को विधवा
संवाद सूत्र, कुमारडुंगी : कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत नौ पंचायत में अब भी कई महिलाओं को विधवा व वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। कई लाभुकों की पेंशन विगत वर्ष मार्च माह में स्वीकृत हुई थी। इसके बावजूद भी राशि अभी तक बैंक खाते में नहीं पहुंची। लाभुकों का कहना है कि जरूरी कागजात पंचायत के मुखिया को उपलब्ध कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामपंचायत छोटारायकमन में करीब 10 विधवा महिलाओं ने बताया की बहुत पहले से विधवा पेंशन के लिए आधार कार्ड व बैंक खाते की छायाप्रति वर्ड सदस्य के द्वारा मुखिया साधु हेम्ब्रम के पास जमा कर दी गई। इसके बावजूद अब तक कोई राशि नहीं मिली है। बैंक खाता को पुन: आधार से जोड़ने की प्रक्रिया के लिए खाता व आधार कार्ड की छायाप्रति मांगी गई लेकिन कहीं से भी उम्मीद की किरण नहीं जगी। पेंशन से वंचित महिलाओं में आलो देवी, जीरा देवी, लक्ष्मी देवी, मंजुश्री हेम्ब्रम, चंपा देवी, पार्वती कुई, मानी कुई, बासमती देवी, रीशा देवी व चांदो देवी सहित अन्य शामिल हैं।