सदर अस्पताल को मिलेगी अल्ट्रासाउंड मशीन
जागरण संवाददाता, चाईबासा : जिले की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए स
जागरण संवाददाता, चाईबासा : जिले की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा की व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। अस्पताल में लंबे समय से खराब पड़े अल्ट्रासाउंड मशीन को हटाकर नए अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के प्रयास तेज हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. हिमांशु भूषण बरवार ने ¨सहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा से नए अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए सांसद मद से राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसके अलावा प्रसव विभाग में दो नए बेड देने का आग्रह किया है। सांसद ने इन दोनों मद में सदर अस्पताल को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।
पश्चिमी ¨सहभूम के नए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने सिविल सर्जन की ओर से मिले प्रस्ताव को सांसद तक पहुंचाया। नए अल्ट्रासाउंड मशीन की गुणवत्ता व सुविधा को लेकर सांसद लक्ष्मण गिलुवा से सिविल सर्जन से फोन पर बात भी की। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं रहने के कारण मरीजों को इधर-उधर चक्कर लगाना पड़ता है। मशीन खराब होने से गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ तमाम मरीजों को भारी परेशानी होती है। अल्ट्रासाउंड कराने पर मरीजों को पांच सौ से छह सौ रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। अस्पताल में नई मशीन के लगने से जरूरतमंदों की जांच आसानी से हो सकेगी।
सिविल सर्जन से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष
फोटो -8-
जागरण संवाददाता, चाईबासा : झींकपानी के नयागांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता सत्तारी तामसोय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को पश्चिम ¨सहभूम भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने सिविल सर्जन डा. हिमांशु भूषण बारवार से मुलाकात की। सिविल सर्जन को दिनेश नंदी ने बताया कि सत्तारी तामसोय को लीवर की समस्या है। एक महीने से टाटा मेन अस्पताल में भर्ती हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदी को जब जानकारी मिली तो वह इस विषय को लेकर सिविल सर्जन से मिले। सिविल सर्जन ने शुरू नंदी को बताया कि मरीज को हर तरह की सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा के वरीय नेता मो. बारिक, मीडिया प्रभारी दिनेश यादव उपस्थित थे।