बांझीकुसुम-झरझरा पथ का टेंडर फाइनल
बांझीकुसुम-झरझरा पथ का टेंडर फाइनल हो गया है। लगभग 24
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 02:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : बांझीकुसुम-झरझरा पथ का टेंडर फाइनल हो गया है। लगभग 24 किलोमीटर सड़क का निर्माण
कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। योजना के तहत झरझरा नदी में एक पुल भी बनाया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि राज्य सरकार ने बांझीकुसुम-झरझरा-टोकलो मुख्य पथ की स्वीकृति देकर विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसे पथ निर्माण विभाग को स्थानांतरित करने के लिए वे पत्र लिखे थे। साथ ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी जानकारी दी थी। जिस पर राज्य सरकार ने न सिर्फ सड़क को स्थानांतरित करने की स्वीकृति दी, बल्कि सड़क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर ही फाइनल कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें