एसजेडीएवी में आस्था हेड गर्ल व मोहित हेड ब्वॉय
सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में हेड ब्वॉय व हेड गर्ल का चुनाव
जागरण संवाददाता, चाईबासा : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में हेड ब्वॉय व हेड गर्ल का चुनाव परिणाम शनिवार को प्राचार्य रेखा कुमारी ने घोषित कर दिया। मोहित कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशाल पोद्दार को 278 मतों से शिकस्त देते हुए हेड ब्वॉय का खिताब झटक। जबकि लड़कियों में कुमारी आस्था बाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिशा को 119 मतों से पराजित कर हेड गर्ल का ताज अपने नाम किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि प्रत्याशियों के बिना चुनाव संपन्न कराना संभव नहीं है। इसलिए सबकी प्रतिभागिता प्रशंसनीय है। प्रत्याशियों ने सकारात्मक प्रचार-प्रसार कर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की खूबसूरती है। ऐसे स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया से लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। उन्होंने चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। मुख्य चुनाव आयुक्त अनुप कुमार ने कहा कि विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा चुनाव संपन्न कराने की मौलिक परिकल्पना पूर्णरूपेण प्राचार्य की देन है।