वैज्ञानिक तथ्यों की दी गई जानकारी
चाईबासा : टाटा कॉलेज बिरसा मेमोरियल हॉल में उड़िया विभाग द्वारा श्री जगन्नाथ संस्कृति सह आ
चाईबासा : टाटा कॉलेज बिरसा मेमोरियल हॉल में उड़िया विभाग द्वारा श्री जगन्नाथ संस्कृति सह आदिवासी संस्कृति की समन्वयता के विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में टाटा कॉलेज की प्राचार्या कस्तूरी बोयपाई ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर उड़िया विभागाध्यक्ष डा. मंजू सारंगी गणित विभागाध्यक्ष डा. काशीनाथ प्रधान इस संबंध में वैज्ञानिक तथ्य प्रस्तुत किए।
इस दौरान कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। दर्शन विभागाध्यक्ष, हो विभाग, मानवशास्त्र विभाग, ¨हदी विभाग समेत सभी अपने संभाषण से सेमिनार का उद्देश्य बताया। प्रोफेसर पीआर साहू ने सेमिनार का संचालन किया। इस मौके पर कल्पना प्रधान एवं सभ्यारानी प्रधान के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर अर्जुन प्रधान, चिन्मय कर, शिवानंद प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।