शिक्षा मंत्री का चाईबासा दौरा आज
चाईबासा : शिक्षा मंत्री सह प्रभारी जिला की मंत्री डॉ. नीरा यादव 25 अप्रैल को चाईबासा के दौरे
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 02:46 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 02:46 AM (IST)
चाईबासा : शिक्षा मंत्री सह प्रभारी जिला की मंत्री डॉ. नीरा यादव 25 अप्रैल को चाईबासा के दौरे पर आएंगी। सुबह 9.45 में परिसदन पहुंचने के बाद 10 से 11 बजे तक संघ कार्यालय में बैठक करेंगी। 11 से 12.30 बजे परिसदन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगी। उसके बाद जिला योजना समिति की बैठक 12.30 से 2 बजे तक चलेगी। 2 से 3 बजे तक भोजन करने के बाद वह 3 से 4.30 बजे तक 20 सूत्री जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वय समिति की बैठक में शामिल होकर जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें