पश्चिम ¨सहभूम भाजपा मंडल प्रभारी नियुक्त
चाईबासा : भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी म
चाईबासा : भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 27 जनवरी से 10 फरवरी तक की तिथि निर्धारित की गई है। मंडल कार्यसमितियों की बैठक को सफल बनाने के लिए मंडलवार प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। इस क्रम में चाईबासा नगर के लिए विपिन पुरती, चाईबासा ग्रामीण के लिए अनिल बुड़िउली, टोंटो के लिए गीता बालमुचू, झींकपानी के लिए अनूप कुमार सुल्तानिया, हाटगम्हरिया के लिए जवाहर लाल बानरा, जगन्नाथपुर के लिए मो. रियाज खान, नोवामुंडी के लिए चुंबरू चातोम्बा, सारंडा के लिए अमित जायसवाल, कुमारडुंगी के लिए ज्योति भ्रमर तुबिद, मझगांव के लिए संजय पांडेय, मंझारी के लिए विमला गागराई, तांतनगर के लिए गुरुचरण नायक, चक्रधरपुर नगर के लिए इंदु डागा, टोकलो के लिए पुतकर हेंब्रम, कराईकेला के लिए आलोक रंजन ¨सह, बंदगांव के लिए अशोक षाड़ंगी, सोनुवा के लिए संजय मिश्रा, गोईलकेरा के लिए रतन लाल बोदरा, मनोहरपुर के लिए खिरोद प्रधान, गुदड़ी के लिए अवनेश गुप्ता, आनंदपुर के लिए विश्राम मुंडा, खूंटपानी के लिए विपिन पुरती को प्रभारी बनाया गया है।