Move to Jagran APP

मिलाजुला रहा कांग्रेस का शहर बंद

जागरण संवाददाता, चाईबासा : चाईबासा नगर कांग्रेस और नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग के संयुक्त तत्वा

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 02:46 AM (IST)
मिलाजुला रहा कांग्रेस का शहर बंद
मिलाजुला रहा कांग्रेस का शहर बंद

जागरण संवाददाता, चाईबासा : चाईबासा नगर कांग्रेस और नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग के संयुक्त तत्वावधान में चाईबासा शहर में शुक्रवार को बंद का मिलाजुला असर दिखा। चाईबासा बस स्टैंड से बसों का संचालन रोजाना की तरह सामान्य रहा। शहर के सभी बैंक, सरकारी कार्यालय व स्कूल पूरी तरह से खुले रहे। सुबह तो व्यवसायियों ने दुकानें नहीं खोली लेकिन दोपहर बाद एक-एक कर दुकानें खुलनी शुरू हो गई। बता दें कि गुरुवार को ही कांग्रेस की ओर से बंद का आह्वान किया गया था। नगर अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार और नगर विकास विभाग ने होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि कर मनमानी की है उसी के खिलाफ चाईबासा शहर बंद का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग और नगर कांग्रेस की ओर से गत 17 दिसंबर को प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल और नगर विकास विभाग को प्रदर्शन करने के उपरांत स्मार-पत्र समर्पित किया गया था। लेकिन सरकार और नगर विकास विभाग की ओर से किसी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी वर्ग, जन साधारण ने सरकार की निरंकुशता की मनमानी के खिलाफ में बंद में जो सहयोग किया उनके समर्थन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी शहर वासियों को धन्यवाद देती है। बंद को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू, नगर अध्यक्ष सुनीत शर्मा उर्फ सोनू, चांदमनी बलमुचू, राहुल आदित्य, त्रिशानु राय, सूरज निषाद, अशोक सुंडी, शीतल पुरती, महेंद्र जामुदा, तुराम बिरुली, लक्ष्मण सामड, गौतम हुई, मो. सलीम, शैली शैलेन्द्र ¨सकू, अर्श अली, नीरज कुमार झा, शंकर बिरुली, संतोष खलको, पुरुषोत्तम मिश्रा, विजय कुमार सिंह, सुरेश सवैयां, भगवान देवगम, मंगल मुर्मू, विनोद बिहारी नायक, अंगद साव, मनोहर नायक, कृष्णा ¨सकु, चंद्रशेखर प्रसाद आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.