सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आए 50 आवेदन
भालूपानी पंचायत में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 02:47 AM (IST)
बंदगांव : भालूपानी पंचायत में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी गई और लाभुकों से आवास जल्द पूर्ण करने को कहा गया। इसके साथ ही शौचालय भी बनाने को कहा गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 50 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि वृद्धापेंशन के लिए 20 आवेदन प्राप्त हुए। 14वें वित्त आयोग के तहत चल रही योजनाओं की भी जानकारी लाभुकों को दी गई। इस अवसर पर मुखिया सावित्री मेलगांडी, हीरा गोप, स्वयं सेवक कमल देव प्रधान, युधिष्ठिर प्रधान, तुलसीदास प्रधान व कविता बांकिरा सहित अन्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें