सर्पदंश से बच्ची की मौत
सोनुवा : प्रखंड के लोंजो गांव में गुरुवार की सुबह जहरीले सांप के डंसने से आइ वर्षीय लड़की की मौत हो
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 02:47 AM (IST)
सोनुवा : प्रखंड के लोंजो गांव में गुरुवार की सुबह जहरीले सांप के डंसने से आइ वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लोंजो गांव के मतियस अंगरिया की आठ वर्षीय बेटी मरियम अंगरिया अपने परिजनों के साथ बुधवार रात को जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई थी। रात करीब दो बजे एक जहरीले सांप ने मरियम को डंस लिया। जिसके बाद परिजनों ने झाड-फूंक कराने में समय गंवा दिया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर गुरुवार की सुबह आठ बजे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें