हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
चाईबासा : टोंटो पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पचाय हेस्सा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भे
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)
चाईबासा : टोंटो पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पचाय हेस्सा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। टोंटो थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने बताया कि घटना हेस्सा सुरनियां गांव में गत 6 अगस्त 2016 को डायन के आरोप में एक 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने महिला पर आरोप लगाया था कि मेरे चाचा को जादू-टोना कर मारा है। इसी की वजह से महिला को मारकर आरोपियों ने सालीकुटी जंगल में फेंक दिया था। पुलिस को काफी दिनों बाद महिला का कंकाल बरामद हुआ था। पुलिस इसी मामले में लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी मामले में आरोपी पचाय हेस्सा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें