कमारहातु की नालगुम देवगम बनी मिस मागे
जागरण संवाददाता, चाईबासा : कमारहातू में धूमधाम से मागे पर्व मनाया गया। मौके पर खेलकूद प्रतियोगित
जागरण संवाददाता, चाईबासा : कमारहातू में धूमधाम से मागे पर्व मनाया गया। मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण मिस मागे प्रतियोगिता रहा। मिस मागे का ताज कमारहातु की नालगुम देवगम ने जीती, जबकि ससंगुटु की सुनीता बोयपाई दूसरे स्थान पर रही।
वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग के गणित प्रतियोगिता में सोनाली ¨सकू, संजीता तियू व जीतू सुंडी और सब जूनियर वर्ग में रोशन ¨सकू, प्रीति देवगम व माइकल हांसदा ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में पंकज देवगम, रमेश गागराई व ¨सगराय बानरा और बालिका वर्ग में प्रीति देवगम, सरिता बोदरा व दीपिका खंडाईत ने जीत हासिल की। महिला वर्ग के सौ मीटर दौड़ में खुशबू तियू, सरस्वती बिरुवा व सलोनी बिरुवा और पुरुष वर्ग में प्रधान देवगम, सुरजा बिरुवा व सालुका देवगम ने जीत प्राप्त किया। रिले रेस में सुखदेव ग्रुप, लक्ष्मी रानी मांझी ग्रुप और बुंदीराम देवगम की टीम विजेता बनीं। 200 मीटर की दौड़ में मोदी बारी, प्रधान देवगम व सालुका देवगम विजेता रहे। वहीं महिला वर्ग में सरस्वती बिरुवा, सलोनी बिरुवा व सुमित्रा देवगम ने अपना लोहा मनवाया। 800 मीटर (पुरुष) दौड़ में आसमान सुंडी, पूरन ¨सह देवगम व प्रधान पूर्ति ने जीत हासिल की। सामूहिक मागे नाच में लगातार तीसरे साल सोना ¨सह ग्रुप ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुंबई के वैज्ञानिक सहायक पाईकिराय देवगम, मुखिया लादु देवगम, सार्जेन्ट रांदो देवगम, मुंडा दीनबंधु देवगम, सोनाराम देवगम ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, धर्मेन्द्र देवगम, बिरसा देवगम, मधुसूदन देवगम, पतोर देवगम, जयपाल देवगम, जुलियाना देवगम, संध्या देवगम, माधुई पाड़ेया, कृष्णा पाड़ेया, सुरेश देवगम, डोबरो देवगम, ललिता देवगम समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष और दर्शक मौजूद थे।
मुख्य अतिथि पाईकिराय ने कहा कि सामाजिक समरसता बढ़ाने एवं बच्चे-बच्चियों को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए गांव में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है। प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आती है।