शिव पूजन सह मंडा मेला धूमधाम से संपन्न
संवाद सूत्र, बंदगांव : रविवार को बंदगांव में शिव पूजन एवं मंडा मेला, झूलन धूमधाम से संपन्न हुआ
संवाद सूत्र, बंदगांव : रविवार को बंदगांव में शिव पूजन एवं मंडा मेला, झूलन धूमधाम से संपन्न हुआ। शनिवार की रात लक्ष्मी नारायण ¨सह देव एवं ग्राम मुंडा बुधुवा मुंडा द्वारा शिव पूजन कर मंडा मेला का शुभारंभ किया गया। रात को उस्ताद वंशीधर महतो नीमडीह सरायकेला-खरसावां एवं उस्ताद शशिधर महतो आदिवासी छऊ नृत्य पार्टी बड़ाम पूर्वी ¨सहभूम द्वारा प्रदर्शन किया गया। रविवार सुबह श्रद्धालुओं ने आग पर चलकर हठयोग का प्रदर्शन किया। 10 बजे से झूलन कार्यक्रम शुरु हुआ। एक-एक कर श्रद्धालुओं को 40 फीट पर लगे लकड़ी पर बांध कर झुलाया गया। श्रद्धालु झूलने के बाद उनको कंधे पर बैठाकर मंदिर तक पहुंचाते हैं। झूलन के बाद श्रद्धालु का पैर जमीन पर नहीं पड़ना चाहिए यह मान्यता है। झूलन कार्यक्रम में 60 श्रद्धालु झूले। 2 बजे झूलन कार्यक्रम समाप्त हुआ। ज्ञात हो वर्ष 1800ई. में पूर्व जमींदार जगमोहन ¨सह देव द्वारा मंडा मेला, छऊ नृत्य झूलन का कार्यक्रम शुरु किया गया था। मेला संपन्न कराने में जगन्नाथा मुंडारी, चरण मुंडरी, नादू मुंडरी, मथुरा मुंडरी समेत गांव के तमाम ग्रामवासी सहित प्रशासन का भी भारी सहयोग रहा।