नम आंखों से भक्तों ने दी मां मथुरासिनी को विदाई
जागरण संवाददाता, चाईबासा : माहुरी भवन से बुधवार को मां मथुरासिनी की प्रतिमा विसर्जन यात्रा नि
जागरण संवाददाता, चाईबासा : माहुरी भवन से बुधवार को मां मथुरासिनी की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्तों ने गाजा-बाजे व अबीर-गुलाल के साथ नम आंखों से जुबली तालाब में मां की प्रतिमा को विसर्जन किया। इससे पहले भक्तों ने पूरी निष्ठा के साथ मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना की। तीन दिनों तक पूजा-पाठ का दौर जारी रहा।
बुधवार को पूजा-पाठ के बाद दोपहर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इसमें लगभग दो हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर करीब चार बजे मां का विसर्जन यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के आगे-आगे मथुरासिनी के भक्त झंडा लेकर चल रहे थे। महिलाएं कतारबद्ध होकर अबीर-गुलाल खेलते झूमते-नाचते चल रही थी। 18 मार्च को म्यूजिकल चेयर एवं बाल पा¨सग महिलाओं एवं बच्चों के लिए कमेटी की ओर से रखा गया है। 25 मार्च को पिल्लई हाल में माहुरी वैश्य समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।