14 महीने बाद भी 47 मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी
नोवामुंडी : दिरीबुरू पंचायत के बोकना गांव के मजदूरों को 14 महीने से मजदूरी नहीं मिली है।
नोवामुंडी : दिरीबुरू पंचायत के बोकना गांव के मजदूरों को 14 महीने से मजदूरी नहीं मिली है। मजदूरी के लिए ये मजदूर पंचायत कार्यालय से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। डोभा निर्माण का काम करने वाले इन मजदूरों ने दिरीबुरु पंचायत मुखिया तुलसी चांपिया से मिलकर मजदूरी दिलाने की मांग की। मुखिया तुलसी चांपिया ने 47 मजदूरों की सूची बनाकर बैंक एकाउंट व आधार नंबर देकर नोवामुंडी बीडीओ आमरेन डांग को सौंपा। प्रखंडकर्मियों ने बैंक में आधार कार्ड अपडेट नहीं होने का हवाला देकर मजदूरी भुगतान में असमर्थता जताई। इसमें नागू चांपिया, गंगाराम चांपिया, जाले कुई, सीता कुई, गेड़े चांपिया, नांदी चांपिया, मुची चांपिया, बुधनी चांपिया, सोमनाथ बानरा, नीतिमा चांपिया, सोमनाथ बानरा, विश्वनाथ चांपिया, सुकलाल बानरा, रोयबारी कुई, राम चांपिया, शक्ति चांपिया, सिदिउ बानरा, पुचू बानरा, चुन्नू बानरा, पांकोला बानरा, घनश्याम बानरा, माधे कुई समेत 47 मजदूरों की मजदूरी बकाया है।