27 को अमित खरे ग्राम सभा में लेंगे भाग
चक्रधरपुर : झारखंड सरकार के विकास आयुक्त अमित खरे 27 अक्टूबर को चक्रधरपुर आएंगे। दोपहर
By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 02:46 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 02:46 AM (IST)
चक्रधरपुर : झारखंड सरकार के विकास आयुक्त अमित खरे 27 अक्टूबर को चक्रधरपुर आएंगे। दोपहर को चक्रधरपुर आने के बाद ग्राम सभा की बैठक में भाग लेंगे। डेढ़ बजे चक्रधरपुर से प्रोजेक्ट भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। उपायुक्त ने अमित खरे के आगमन के दौरान बंदगांव के बीडीओ बुड़ाय सारु, चक्रधरपुर बीडीओ समीर रेनियर खालखो को सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारी सह प्रोटोकॉल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। कार्यक्रम के दौरान दोनों पदाधिकारी विकास आयुक्त के साथ रहेंगे। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें