दुधिया रोशनी से जगमगाएगा महिला कॉलेज कैंपस
जागरण संवाददाता, चाईबासा : महिला कॉलेज का पूरा कैंपस जल्द ही दुधिया रौशनी से जगमगाएगा। इस
जागरण संवाददाता, चाईबासा : महिला कॉलेज का पूरा कैंपस जल्द ही दुधिया रौशनी से जगमगाएगा। इसके अलावा कॉलेज परिसर की सभी सड़क व प्रशिक्षु बीएड भवन के ऊपर प्रथम तल के निर्माण की घोषणा रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने की। उन्होंने कहा कि यह सभी काम सांसद निधि से जल्द ही कराया जाएगा।
सांसद ने कहा कि अभी सांसद निधि से लगभग 75 लाख रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है। सांसद गिलुवा ने कहा कि पश्चिम ¨सहभूम में महिला महाविद्यालय एक मात्र चाईबासा में है। आज महिलाएं बाइक से लेकर हवाई जहाज तक चला रही हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला बहुत ही पिछड़ा जिला है। सरकार ने पश्चिम ¨सहभूम को प्राथमिकता सूची में रखा है। महिला कॉलेज में संसाधनों की कमी न हो इसके लिए सभी को ध्यान देने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र की बेटियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी उर्फ शुरू ने कहा कि महिला कॉलेज में छात्राओं की अधिक संख्या है। यहां पर हास्टल की कमी हमेशा रहती है। महिला कॉलेज की छात्राओं को सुविधा ज्यादा से ज्यादा कैसे मिले यह हम सभी को दिलाना है। इससे पूर्व महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलबाला दास ने सांसद लक्ष्मण गिलुवा से प्रशिक्षु बीएड भवन के लिए एक तल्ला भवन की स्वीकृति की मांग की। जिसपर सांसद ने स्वीकृती प्रदान कर दी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू करा दी जाएगी। मौके पर दिनेश यादव, संजय अखाड़ा, शानू कुमार, झालको के क्षेत्रीय प्रबंधक राय सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु बीएड छात्राएं उपस्थित थीं।