भाजपा की जनसभा 25 को, तैयारियां जोरों पर
जगन्नाथपुर : भारतीय जनता पार्टी जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय विशाल सभा का आयोजन 25 मार्च को जामदा
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)
जगन्नाथपुर : भारतीय जनता पार्टी जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय विशाल सभा का आयोजन 25 मार्च को जामदा के भट्ठीसाईं मैदान में होगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को जगन्नाथपुर में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि यह सभा ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बिपिन पूर्ति, जिला महामंत्री चुम्बरु चतोम्बा, संजय अखाड़ा, दिनेश यादव, रामा पांडेय, धीरज ¨सह, अशोक पान, बाबूलाल मांझी, रंजीत नायक, बंगाली प्रधान, श्रवण शर्मा, मधुसूदन तुबिद, शम्भू हाजरा, शिवा बोदरा, रिमु बहादुर, जस¨वदर ¨सह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें