अंतत: उसी जगह लिखी नामपट्टिका
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर उपाध्यक्ष एवं सभागार कक्ष की नामपट्टिका मिटाने के बाद जागरण म
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर उपाध्यक्ष एवं सभागार कक्ष की नामपट्टिका मिटाने के बाद जागरण में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए अंतत: उसी जगह पर फिर से लिखी गयी। हालांकि केवल उपाध्यक्ष कक्ष की ही नामपट्टिका लिखी गई है। लेकिन सभागार को वैसे ही खाली छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह के समर्थकों ने उपाध्यक्ष कक्ष एवं सभागार कक्ष में लिखी नामपट्टिका को पेंट से मिटा दिया था। दैनिक जागरण ने इस खबर को 27 जून के अंक में प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया। जिसके बाद नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत कर्मचारियों में हलचल मची हुई थी। इसको लेकर कार्यपालक पदाधिकारी महेन्द्र राम ने अपने कर्मचारियों को शोकॉज भी किया है कि नामपट्टिका किसने मिटाई। जिसके बाद अंतत: नगर पर्षद ने हरकत में आते हुए रविवार को ही उसी कक्ष में उपाध्यक्ष का नाम लिखवा दिया। यह सारा कारनामा चक्रधरपुर में चर्चा का विषय बना हुआ था।