सेवानिवृत्त शिक्षक डिबरुजोंको को दी गई विदाई
चक्रधरपुर : सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़ीगोड़ा के प्रधानाध्यापक सह जिला निकासी एवं व्ययन पद
चक्रधरपुर : सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़ीगोड़ा के प्रधानाध्यापक सह जिला निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी डिबरु जोंको को विद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त विदाई दी गई। बताते चलें कि डिबरु जोंको के सेवानिवृत्त होने के बाद अब शिक्षकों को वेतन निकासी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कई साल से शिक्षक डिबरू जोंको जिला निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भी थे। विदाई समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया वहीं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नौकरी में आने के बाद विदाई की भी तिथि सुनिश्चित है। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रफैल बोदरा, ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष रतन बोदरा, शिक्षक गिरीश पति प्रधान, कमल किशोर महतो, यमुना प्रसाद महतो, संतोष कुमार महतो, जोन जान ¨सह जोंको, सलोमी टोप्पो, कुलदीप कुमार मकहतो, मीना पान आदि उपस्थित थे।