स्थानीय हो भाषा में भी लिखा गया घाघरा स्टेशन का नाम
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : रेल प्रशासन के निर्देश पर पहली बार घाघरा रेलवे स्टेशन हाल्ट का नाम हिन्दी, अ
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : रेल प्रशासन के निर्देश पर पहली बार घाघरा रेलवे स्टेशन हाल्ट का नाम हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा स्थानीय क्षेत्रीय भाषा हो में लिखा गया। मनोहरपुर और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच मनोहरपुर से लगभग पांच किलोमीटर दूर घाघरा गांव के पास छह माह पूर्व 19 जून 2014 को घाघरा पैसेंजर हाल्ट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन हुआ था। रेल प्रशासन के विभागीय आदेश के बाद 16 जनवरी शुक्रवार को घाघरा स्टेशन का नाम स्थानीय हो भाषा में भी लिखा गया। यह कोल्हान ही नहीं शायद झारखंड राज्य में पड़ने वाले पहला रेलवे स्टेशन है जिसका नाम अंग्रेजी, हिन्दी के साथ स्थानीय भाषा में लिखा गया है। स्थानीय भाषा में स्टेशन का नाम लिखने से पहले रेल प्रशासन ने पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन से भी मदद ली। जिला प्रशासन के मार्फत घाघरा पैसेंजर हाल्ट का स्थानीय भाषा हो लिपि का नमूना लेकर हो भाषा में घाघरा स्टेशन का नाम बोर्ड पर लिखा गया है। हो लिपि का नमूना लगभग डेढ़ साल पहले ही रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन से संग्रह किया था। रेलवे स्टेशन पर हो भाषा में लिखे स्टेशन का नाम देख स्थानीय लोगों में हो भाषा के प्रचलन को लेकर खुशी देखी जा रही है।