महिला समिति ने बांटी राशि
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 02:02 AM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 02:02 AM (IST)
गुवा : सेल की ओर से गुवा तथा आस पास के गावों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए हस्तकरघा उद्योग 'आशा' में कार्यरत महिलाओं को उनके काम के एवज में चेक द्वारा भुगतान महिला समिति की अध्यक्ष लाली वर्मा ने किया। लाली वर्मा ने कहा कि 'आशाएं' केंद्र हमारी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तरक्की के लिए शुरू किया गया है। इस केंद्र में घरेलू काम निपटाकर महिलाएं काम कर रही हैं और आर्थिक रूप से सबल हो रही हैं। गुरुवार को आशा केंद्र में कार्यरत कुल 26 महिलाओं का भुगतान किया गया। रुपये पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आयीं। इस मौके पर गीता देवागन, प्रभात विश्वास, शाति देवी, सुशीला, उषा, मुशर्रफ परवीन, अनीता, अमृता जोजो, दिव्या बरजो, सुमित्रा पूर्ति समेत कई अन्य मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें