आग से झुलसकर महिला की मौत
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 06:35 PM (IST)
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सोसोपी गांव निवासी 30 वर्षीय महिला मुन्नी तिरिया की आग से झुलस कर मौत हो गयी। मुन्नी तिरिया गुरूवार को अपने घर में खाना पका रही थी। उसी समय अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। इससे मुन्नी चिल्लाने लगी। यह सुनकर मुन्नी का पति सुरेंद्र वहां आ पहुंचा और किसी तरह आग में जलती पत्नी को आग बूझाकर बचा लिया। पत्नी को बचाने के क्रम में सुरेंद्र का भी शरीर झुलस गया। घटना के वक्त रात हो जाने के कारण उस दिन मुन्नी को इलाज के लिए भर्ती नहीं कराया जा सका। शुक्रवार को सुबह जगन्नाथपुर अस्पताल में इलाज के लिए मुन्नी को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मुन्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उचित इलाज के लिए चाईबासा भेज दिया। चाईबासा लाने के क्रम में रास्ते में ही मुन्नी ने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें