पूर्व हॉकी खिलाड़ी बसंती परिणय सूत्र में बंधी
सिमडेगा : झारखंड हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी व झारखंड हॉकी के अम्पायर सह हॉकी सिमडेगा की पदाधिकारी बसंत
सिमडेगा : झारखंड हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी व झारखंड हॉकी के अम्पायर सह हॉकी सिमडेगा की पदाधिकारी बसंती जोजो बुधवार को अमुलियन केरकेट्टा के साथ परिणय के सूत्र में बंध गई। वैवाहिक कार्यक्रम बानो प्रखंड के हुरदा पटातिरी जीएल चर्च में सम्पन्न हुआ। जिसमें हॉकी सिमडेगा महासचिव मनोज कोनबेगी, पंखरसियुस टोप्पो, कोच प्रतिमा बरवा, रेशमा कोंगड़ी, आशा बा, सुभिला ¨मज सहित कई खिलाड़ी शामिल हुईं।
विदित हो कि बसंती जोजो झारखंड टीम से गोलकीपर खेलती थी। 2010 में दिल्ली आयोजित राष्ट्रीय नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में में सिमडेगा टीम की ओर से खेलते हुए सेमीफाइनल में एनसीसी टीम के खिलाफ पेनाल्टी शूटऑउट में कई गोल रोक कर पहली बार फाइनल में टीम को पहुंचाई थी। इंटर के बाद सेंटर से निकलने के बाद वह अंपायर के कार्य संभालने में जुट गई।