भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आज
सिमडेगा : भाजपा के अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अशोक बड़ाईक ने सोमव
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 01:01 AM (IST)
सिमडेगा : भाजपा के अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अशोक बड़ाईक ने सोमवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला व मंडल कार्यकारिणी सदस्यों को आपसी सामंजस्य बनाकर पार्टी हित में कार्य करने तथा संगठन के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की बात कही। इस संबंध में जिला कार्यकारिणी की बैठक 18 जुलाई को 10 बजे से स्थानीय परिसदन में आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी पार्टी पदाधिकारियों व सदस्यों से ससमय उपस्थित होने की अपील की गयी है। उक्त जानकारी अजजा मोर्चा के महामंत्री बसंत सोरेंग ने दी।मौके पर मनोज नागेशिया, बसंत नारायण मांझी, प्रेम कुमार बड़ाईक, रोहित बड़ाईक आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें