पेड़-पौधों से ही मनुष्य का अस्तित्व
सिमडेगा : वन प्रमंडल सिमडेगा की ओर से वन महोत्सव के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक
सिमडेगा : वन प्रमंडल सिमडेगा की ओर से वन महोत्सव के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री, पुलिस कप्तान राजीव रंजन ¨सह के अलावे आला अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर उपायुक्त सिमडेगा ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। प्रकृति हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। मनुष्य का अस्तित्व पेड़-पौधों से है। उन्होने उपस्थित सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की बात कही। सभी अपने आवास, कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्र में 5-5 पेड़ अवश्य लगायें तथा उसकी रक्षा करें। ताकि आने पीढ़ी को स्वच्छ वातारण मिले। समाहरणालय परिसर में कटहल, सतवन, गोल्डमोहर, शिशम, नीम, सागवान सहित कुल 20 पौधे लगाये गए।