विकासपीडिया साइट की बताई विशेषता
सिमडेगा: उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में विकासपीडिया साइट के बारे में विस्तृत जानकरी देने
सिमडेगा: उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में विकासपीडिया साइट के बारे में विस्तृत जानकरी देने संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रांची से आए हुए सीएससी-एसपीभी के प्रतिनिधि अनुपम उपाध्याय इन्द्रजीत बड़ाइक एवं प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पा कुजूर श्रुति ने विकासपिडिया साइट के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उपायुक्त ने कहा कि विकासपीडिया एक बहुभाषी वनस्टॉप नॉलेज पोर्टल है, जो समावेशी सामाजिक विकास प्राप्त करने के देश की विशिष्ट जरूरतों को लक्षित करता है।यह सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा सहयोग और ज्ञान को साझा करने के लिए विभिन्न हितधारकों सरकारी गैरसरकारी संगठनों और निजी क्षेत्र को प्रेरित करता है। विकासपीडिया सामाजिक विकास के प्रमुख क्षेत्रों को महत्व देते हुए वंचित समुदायों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उत्तरदायी और विश्वसनीय उत्पाद और सेवाओं की जानकारी स्थानीय भाषाओं में प्रदान करता है। विकासपीडिया साइट कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, उर्जा, ई-शासन के क्षेत्र में कार्य करता है। रांची से आए ट्रेनरों के द्वारा विकासपीडिया के माध्यम से सफलता की कहानी को अपलॉड कैसे करना है तथा भारत सरकार तक इसके माध्यम से कैसे जानकारी दी सकती है। इसके अलावे अन्य कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चन्द्रशेखर कुमार, सीएससी मैनेजर योगेश कुमार वर्मा, अघोरेश शरण, प्रज्ञा केंद्र संचालक के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।