अखाड़ा सदस्यों की हुई बैठक
सिमडेगा : शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार की रात्रि बाबा अखाड़ा के सदस्यों की बैठक हुई
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 07:40 PM (IST)
सिमडेगा : शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार की रात्रि बाबा अखाड़ा के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम के संचालन हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमें अनुराग बंसल को अध्यक्ष, रोहित शर्मा को उपाध्यक्ष, सूरज गोयल को कोषाध्यक्ष, संदीप शर्मा को उपसचिव, विष्णु शर्मा व शिवम जैन का चयन किया गया। मौके पर कई सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें