सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का निर्णय
सिमडेगा: छोटानागपुरिया तेली उत्थान समिति की मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन केलाघाघ में किया गया। इ
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 06:46 PM (IST)
सिमडेगा: छोटानागपुरिया तेली उत्थान समिति की मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन केलाघाघ में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सामाजिक कुरितियों को दूर करने, पारिवारिक झगड़ों का निपटारा करने, दहेज प्रथा को समाप्त करने, राजनीतिक जागरूकता तथा नौकरी में ध्यान देने आदि विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला समिति के अध्यक्ष सह दिवंगत तिलेश्वर साहू की पत्नी सानी देवी के अलावा रामकैलाश राम, ईश्वर साहू, तुलसी देवी, पुष्पा देवी, सीता देवी, इन्दुमती देवी, जगदीश साहू, भुवनेश्वर साहू, हीरा साहू, भूपन साहू के अलावा सिमडेगा, गुमला व लोहरदगा जिले से आए समाज के लोगों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें