बाल श्रम के बारे में दी जानकारी
सिमडेगा: शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जलडेगा में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आ
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 06:12 PM (IST)
सिमडेगा: शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जलडेगा में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में पीएलवी डा. अब्बास हुसैन ने बाल श्रम रोकने के लिए कानून में बनाए गए व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ उन्होंने बच्चों को 7 स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों से इसका लाभ उठाने की बात कही। वहीं शीतल प्रसाद ने बच्चों को आदिवासियों के अधिकार, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, वनाधिकार अधिनियम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अन्य लोगों को भी उक्त जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें