दुष्कर्म मामले में अमन का सहयोगी पकड़ाया
सिमडेगा: लड़की के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियों बनाने के मामले में पुलिस ने एक अन्य सहयोगी सलमान
सिमडेगा: लड़की के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियों बनाने के मामले में पुलिस ने एक अन्य सहयोगी सलमान खान को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राजीव रंजन ने बताया कि उक्त घटना का मुख्य आरोपी अमन मित्तल पूर्व में न्यायालय में सरेंडर किया था। इसके उपरांत पुलिस ने उसे रिमांड में लिया और घटना में सहयोगी रहे सिमडेगा भट्टीटोली निवासी सलमान खान को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की पड़ताल प्रारंभ की तो यह बात सामने आया कि अमन युवती को प्यार का झांसा देकर एक इंडिगो कार से गोस्नर कॉलेज के पास ले गया और उसकी अश्लील वीडियों बना लिया था। इसके बाद उस वीडियों को सार्वजनिक कर देने का भय दिखाकर अमन युवती को घुमरी पर्यटन स्थल ले गया, जहां उसके साथ शरीरिक संबंध बनाया। साथ ही बाद में कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए अमन ने सलमान खान एवं उसके बड़ा भाई गोलू से मदद लेकर स्कार्पियों से लड़की का अपहरण कर भठ्ठी टोली के तरफ ले गया। और वहां पर लड़की से सादा कागज पर ये लिखवा लिया कि वह स्वेच्छा से भागी है। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में प्रयोग हुए स्कॉर्पियों को भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त को गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस कर रही है। मौके पर एसडीपीओ अमित कुमार ¨सह, सीआई सरोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।