स्वच्छता अभियान चलाकर किया साफ-सफाई
सिमडेगा : भूतपूर्व सैनिक संघ जिला इकाई तथा नगर अपना संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रा.क.
सिमडेगा : भूतपूर्व सैनिक संघ जिला इकाई तथा नगर अपना संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रा.क. विद्यालय में श्रमदान सह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने चंदन कुमार दे के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में उग आए झाड़ी तथा कुड़ा-कचरा आदि को साफ किया गया। कचरा को एक जगह एकत्र कर उसे नष्ट किया गया। इस संबंध में नगर अपना के अध्यक्ष सह भूतपूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार दे ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चियों के सहयोग से अभियान चलाया गया और बच्चियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर बीमारी के कारक गंदगी और मच्छर बनते हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि वर्षा के समाप्त होने के बाद से जगह- जगह झाड़ी तथा कई प्रकार के पौधे उग आए हैं, जो मच्छर के पनपने का कारण बनते है। अभियान के दौरान विद्यालय के बच्चों के अलावा दोनों संस्था के सदस्यगण मौजूद रहे।