पहुंच पथ क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका
बानो : बानो-कोलेबीरा पथ पर स्थित देवनदी पर पुल का निर्माण पिछले दो वर्षों से चल रहा है। यह कार्य
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 09:10 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 09:10 PM (IST)
बानो : बानो-कोलेबीरा पथ पर स्थित देवनदी पर पुल का निर्माण पिछले दो वर्षों से चल रहा है। यह कार्य अब भी अधूरा है। वहीं पुल के दोनों ओर बने पहुंच पथ की मिट्टी का बरसात से कटाव हुआ है। इससे रास्ता खतरनाक बन गया है। मिट्टी भी धंसने लगा है। पुल निर्माण के साथ गार्डवाल निर्माण का प्रावधान नहीं था। इस कारण पहुंच पथ पर अधिक भार था। इधर जिले से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त पुल का निर्माण कार्य गुमला प्रमंडल द्वारा करवाया जा रहा है। पहुंच पथ के टूटने से कोलेबिरा-बानो मार्ग बाधित हो सकता है। प्रमुख सेवानी ब्रजो ने कहा कि जल्द मार्ग को दुरुस्त करवाया जाएगा। वे इस संबंध संबंधित पदाधिकारी से बात कर गार्डवाल बनवाने की मांग करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें