अभाविप ने आइसा का किया पुतला दहन
सिमडेगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की जिला इकाई ने जेएनयू के छात्र अनमोल रत्न द्वारा 28 साल
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 08:26 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 08:26 PM (IST)
सिमडेगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की जिला इकाई ने जेएनयू के छात्र अनमोल रत्न द्वारा 28 साल की छात्रा से दुष्कर्म करने के विरोध में आइसा का पुतला दहन किया। अभाविप के सदस्य जुलूस की शक्ल में महावीर चौक से होते हुए झूलन ¨सह चौक तक गये। इसके बाद वापस महावीर चौक आकर उन्होंने आइसा का पुतला दहन किया। आभाविप के सदस्यों ने अनमोल रत्न को फांसी देने तथा आइसा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लिपिका मिश्रा, नगर सह मंत्री विनोद होरो, आशा तिर्की, प्रतिमा कुमारी, नीलिमा कुमारी, शिवम जैन, चंदन प्रसून, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें