शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग
बानो : जहां एक ओर लचरागढ़ में महिला समूह के तत्वावधान में शराब बंदी पर रैली निकाली जा रही है, वहीं द
बानो : जहां एक ओर लचरागढ़ में महिला समूह के तत्वावधान में शराब बंदी पर रैली निकाली जा रही है, वहीं दूसरी ओर लचरागढ़ में अंग्रेजी शराब दुकान शराबियों के जमावड़ा का केंद्र बनता जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व महिला समूह की ओर से पंचायत में शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके बाद पंचायत में देशी शराब की बिक्री पर तो अंकुश लगा, लेकिन अंग्रेजी शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लचरागढ़ से जलडेगा, गांगु टोली, लसिया, बरसलोया, पुत्री टोली, बोरोसेता समेत कई जगहों पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराबों की बिक्री अवैध रूप से हो रही है। लचरागढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि शराब के खुलेआम बिक्री से माहौल बिगड़ रहा है। मुख्य पथ पर अवैध रूप से बियर बार संचालित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।