बीडीओ ने किया पदभार ग्रहण
पाकरटांड: प्रखंड में नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अफताब अहमद ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इ
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 09:15 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 09:15 PM (IST)
पाकरटांड: प्रखंड में नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अफताब अहमद ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्ष मेनोन एक्का व प्रमुख तरसीला खड़िया द्वारा उनका स्वागत किया गया। बीडीओ ने सभी को संबोधित करते हुए प्रखंड के विकास तथा ग्रामीणों के हित में कार्य करने की बात कही। मौके पर प्रभारी प्रधान लिपिक सोनू कुमार, बीपीओ सरोज कुमारी, राजकुमार पाठक, जनप्रतिनिधि सहित प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें