आम लोगों में लोकप्रिय थे साइमन : रोहिल्ला
सिमडेगा : पूर्व सांसद साईमन तिग्गा की 13वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को शहर के घोचोटोली विद्यालय में
सिमडेगा : पूर्व सांसद साईमन तिग्गा की 13वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को शहर के घोचोटोली विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व. साईमन तिग्गा की पत्नी अंजेला तिग्गा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अंजेला तिग्गा ने उपस्थित विद्यार्थी तथा अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साईमन तिग्गा अपने व्यवहार के कारण लोगों के बीच काफी प्रिय थे। इसका नतीजा था कि लोगों ने उन्हें खूंटी लोकसभा सीट से क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए चुनकर कई बार संसद में भेजा।
वहीं मौके पर उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण ¨सह रोहिल्ला ने कहा कि साईमन तिग्गा अपने विचार तथा लोगों से मिलने-जुलने के तरीकों के कारण अपनी पार्टी के अलावा अन्य पार्टी के लोगों में भी आदरणीय व लोकप्रिय थे। वहीं उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र तथा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। किसी भी प्रकार की कहीं समस्या होती वे पहले पहुंचकर समस्या को सुलझाने का कार्य करते थे। कार्यक्रम में शमीम फौजी, लिलूराम अग्रवाल, अनूप केशरी आदि ने भी लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।इसके पूर्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर शफीक खान, सबीना परवीन,उषा रानी तिर्की, शांति तिग्गा, जोय ¨कडो, शीला देवी, शालिनी, सुषमा भुइयां आदि मौजूद थे।