तीसरे दिन भी प्रखंड में नहीं मिली लोगों को बिजली
ठेठईटांगर: प्रखंड में गुरुवार के दोपहर से गुल हुई बिजली शनिवार को लगभग 52 घंटा बीत जाने के बाद भ
ठेठईटांगर: प्रखंड में गुरुवार के दोपहर से गुल हुई बिजली शनिवार को लगभग 52 घंटा बीत जाने के बाद भी लोगों को विद्यूतापूर्ति नहीं की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी के कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसके कारण आक्रोश पनपने लगा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड में गुरुवार के दोपहर लगभग 12 बजे से कामडारा-सिमडेगा लाईन में फॉल्ट उत्पन्न होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। हालांकि शुक्रवार को रात्रि लगभग 10 बजे सिमडेगा में बिजली व्यवस्था बहाल हो गई, किन्तु ठेठईटांगर में समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो पाई है। फॉल्ट नहीं मिल पाना इसका कारण बताया जा रहा है। यहां ज्ञात हो कि सिमडेगा- ठेठईटांगर लगभग 13 किमी लाईन में विभाग के कर्मियों को फॉल्ट ही नहीं मिल पाया है। इस संबंध में विद्यूत विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू ने बताया कि मैकेनिक को फॉल्ट ढुंढ़ने के लिए भेजा गया है और जल्द ही विद्यूतापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इधर समाचार लिखे जाने तक प्रखंड में बिजली आपूर्ति ठप ही है।