Move to Jagran APP

जिले के सभी दाल-भात केन्द्र बनेंगे आदर्श

सिमडेगा : जिले में संचालित सभी 11 दाल-भात केंद्र को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आदर्

By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 08:43 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 08:43 PM (IST)
जिले के सभी दाल-भात केन्द्र बनेंगे आदर्श

सिमडेगा : जिले में संचालित सभी 11 दाल-भात केंद्र को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आदर्श दाल-भात केंद्र में लोगों को बैठने के लिए टेबल, कुर्सी, पेयजल के लिए गिलास तथा अच्छी आधारभूत व्यवस्था दी जाएगी।

loksabha election banner

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार मयंक ने कहा क दाल-भात केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में संचालित 11 दाल-भात केंद्रों के अलावा अन्य नए केंद्र आवश्यकता के अनुरूप खोले जाने की भी योजना है। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रस्ताव मांगा गया है। वहीं बाजार व भीड़-भाड़ होने वाले स्थानों में दाल-भात केंद्र खोला जाएगा।

विदित हो कि पूर्व से जिले में 11 दाल-भात केंद्र संचालित किए जा रहे है। इसके तहत सिमडेगा में 2, ठेठईटांगर, बांसजोर, जलडेगा, कुरडेग, बोलबा, केरसई, पारकटांड़, कोलेबिरा तथा बानो सभी 1-1 दाल- भात केंद्र संचालित हो रहे है। इन केंद्रों में 5 रुपये में दाल-भात उपलब्ध कराया जाता है।जिससे खासकर मजदूर वर्ग एवं मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को सस्ते दर पर भोजन मिल जाता हैं।स्कूल के दिनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी इस दाल- भात केंद्र में भोजन करने पहुंचते हैं। फिलहाल सभी दाल भात केंद्र महिला समूहों के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा उन्हें चावल उपलब्ध कराया जाता है। बाकी व्यवस्थाएं समूह की महिलाएं करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.