हड़ताल से कार्य प्रभावित
कोलेबिरा : अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सभी कर्मचारी 19 सूत्री मांगो को लेकर 23 मई से अनि
By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 07:06 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 07:06 PM (IST)
कोलेबिरा : अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सभी कर्मचारी 19 सूत्री मांगो को लेकर 23 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे प्रखंड कार्यालय कोलेबिरा में सन्नाटा पसर गया है।
प्रखंड के सभी काम क्लर्को के अभाव में कार्यालय कामकाज ठप है। ग्रामीण आवश्यक काम भी नहीं हो पा रहा है। इससे परेशानी बढ़ गई है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि राज्यस्तरीय महासंघ के आह्वान पर हड़ताल जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें